RBI में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

RBI Career Opportunities: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने युवाओं को केंद्रीय बैंक की नीतिगत और अनुसंधान प्रक्रियाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में युवा पेशेवरों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट
RBI Career Opportunities:
RBI में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है. RBI ने अपने विभिन्न केंद्रीय कार्यालय विभागों में कुल 12 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक-एक पद निर्धारित किया गया है. यह पहल युवाओं को केंद्रीय बैंक के कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अल्प एवं मध्यम अवधि की नीतिगत परियोजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है.

RBI में नौकरी पाने का सुनहरा मौका

भर्ती के तहत साइबर सुरक्षा एवं सूचना प्रौद्योगिकी जोखिम, नीति विश्लेषण, जलवायु परिवर्तन जोखिम एवं सतत वित्त, क्रेडिट जोखिम विश्लेषण एवं नियामक नीति, भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र, घरेलू और सीमा पार भुगतान प्रणालियों में नीति एवं अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया गया है. इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम प्रौद्योगिकी, डेटा विश्लेषण, आर्थिक बाजार तथा डेटा विश्लेषण एवं नीति अनुसंधान जैसे उभरते क्षेत्रों में भी अवसर उपलब्ध हैं.

नीतिगत और अनुसंधान कार्यों का मिलेगा अनुभव

चयनित उम्मीदवारों को आरबीआई की नीतिगत प्रक्रियाओं, अनुसंधान कार्यों और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर काम करने का अवसर मिलेगा. इससे युवाओं को बैंकिंग, वित्तीय नियमन और उभरती तकनीकों से संबंधित व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा.

6 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

ALSO READ: पटना मेट्रो: बेली रोड का 3 साल तक बंद रहेगा एक फ्लैंक, जाने कैसे जाएंगे इनकम टैक्स से Zoo

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >