Patna news : रणधीर बने बिहार अभियोजन सेवा संघ के महासचिव, ज्योत्सना अध्यक्ष

बिहार अभियोजन सेवा संघ के महासचिव व अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ, जबकि तीन अन्य पदाधिकारी निर्विराेध चुने गये.

संवाददाता, पटना : बिहार अभियोजन सेवा संघ के महासचिव के लिए रविवार को हुए चुनाव में अनुमंडल अभियाेजन पदाधिकारी रणधीर कुमार धीरज ने जीत हासिल की. उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी जय प्रकाश शर्मा को 116 वोटों से हरा दिया. धीरज वर्तमान में जिला अभियोजन कार्यालय, कैमूर (भभुआ) में पदस्थापित हैं और मूल रूप से नालंदा जिले के अंदी ग्राम के निवासी हैं. वहीं, संघ के अध्यक्ष पद पर भोजपुर की जिला अभियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना सुवर्ण निर्वाचित हुई हैं. उन्होंने जैलेंद्र कुमार को हराया. वहीं, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर क्रमश: आदित्य सुमन भगत, विवेकानंद श्रीवास्तव व गोपाल कुमार चौधरी निर्विरोध चुने गये हैं. महासचिव पद पर निर्वाचित होने के बाद रणधीर कुमार धीरज ने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है. मेरा प्रयास रहेगा कि अभियोजन सेवा के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं का संवैधानिक व प्रशासनिक स्तर पर समाधान सुनिश्चित किया जाये. मैं संगठन की गरिमा को बनाये रखते हुए सेवा की बेहतरी के लिए समर्पित रहूंगा.उन्होंने आगे कहा कि अभियोजन सेवा, न्यायिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसकी मजबूती न्यायिक प्रक्रिया की सुदृढ़ता में सहायक होती है. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सेवा के अधिकारियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रखने, प्रशिक्षण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उनके कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण सुनिश्चित कराने की दिशा में संघ को सक्रिय भूमिका निभानी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >