पटना. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के तत्वावधान में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सिख हेरिटेज, पटना में रोपवे राजगीर के ऑनलाइन टिकट सेवा का शुभारंभ और बिहार पर्यटन टीजर का लोकार्पण पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र ने किया. पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि राजगीर रोपवे के ऑनलाइन टिकट सेवा को जू और नेचर सफारी के टिकट सिस्टम से जोड़ने के लिए वन विभाग के साथ समन्वय करने के निर्देश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक को दिये गये हैं . प्रबंध निदेशक नंदकिशोर ने बताया कि https://bstdc.bihar.gov.in/ropewayrajgir/ पर जाकर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
