Bihar Weather: अगले 24 घंटे बिहार के 12 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इस दौरान बिहार के 12 जिलों में बारिश के भी आसार हैं.

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवा चलेगी. इसके अलावा 12 जिलों में बारिश और वज्रपात की भी संभावना है. पटना मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में कल 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

Imd alert

बिहार के इन जिलों में बदलेगा मौसम

पटना मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई जिले में 24 फरवरी को बारिश होने की आसार हैं. इस दौरान लोगों को सावधान रहने को कहा गया है.

इसे भी देखें: Video: IIT बाबा को तेज प्रताप यादव का जवाब, बोले- ढोंगी है, पाकिस्तान के खिलाफ जीतेगा भारत

पश्चिमी विक्षोभ होने जा रहा है सक्रिय

बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण के चलते झारखंड से सटे इलाकों में कुछ एक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. राज्य के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है. आइएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 24 फरवरी को हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहा है. इधर, रविवार को भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया, बांका, मधेपुरा और पूर्णिया में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी है. राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के लिए क्या कर रहे पीएम मोदी चिराग ने बताया, बोले- वो वादों को पूरा करने की गारंटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >