भागलपुर को मिली एक और ट्रेन की सौगात, मालदा से गोमतीनगर के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

Railway News: भागलपुर होकर मालदा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी. इस ट्रेन का उद्घाटन 8 जुलाई को भागलपुर स्टेशन पर होगा. इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे.

ललित किशोर मिश्र/ Railway News: भागलपुर को एक और ट्रेन की सौगात मिलने जा ही रही है. अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस व हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन के बाद अब 18 जुलाई से गोमतीनगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन होगी. उद्घाटन वाले दिन 18 जुलाई ट्रेन भागलपुर से गोमतीनगर के लिए खुलेगी. उसके बाद ट्रेन का परिचालन मालदा से होगी. मालदा डिवीजन की ओर से भागलपुर के अधिकारियों को तैयारी के लिए बोल दिया गया है.

उद्घाटन की तैयारी में तेजी

भागलपुर के अधिकारियों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. उद्घाटन के लिए स्कूलों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की सूची तैयार होने लगी है. बुधवार तक डिवीजन को रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. इसके के बाद ट्रेन की टाइम टेबल व टिकट का कटना शुरू हो जायेगा. मालदा डिवीजन के सीनियर डीसीएम मिस अंजन ने बताया कि 18 जुलाई से ट्रेन का परिचालन तय हो गया है. बुधवार तक डिवीजन को रेलवे बोर्ड की ओर से अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. इसके बाद सभी सूचनाएं अग्रसारित की जायेगी.

22 बोगी का होगा रैक

अमृत भारत एक्सप्रेस की रैक 22 बोगी वाली होगी. पूरी ट्रेन स्लेटी व ऑरेंज कलर की होगी. मालदा व भागलपुर होते हुए गोमतीनगर जाने वाली वाली यह पहली अमृत भारत एक्सप्रेस है. 17 जुलाई को ट्रेन का रैक भागलपुर पहुंच जायेगा. भागलपुर में ट्रेन का खुलने का समय सुबह 11: 45 बजे संभावित है. सप्ताह में ट्रेन कितने दिन चलेगी इसका निर्धारण बुधवार तक घोषित हो जायेगी. इसी दिन टाइम टेबल की भी घोषणा होगी. मालदा से ट्रेन खुलने के बाद भागलपुर में कितने मिनट का ठहराव होगा इसका निर्धारण भी इसी के साथ होने की उम्मीद है. जाहिर है इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से लखनऊ जाने वाले यात्रियों का काफी फायदा पहुंचेगा.

Also Read: भागलपुर और मुंगेर में 9970 करोड़ रुपये से बनेगा गंगा पथ, नीतीश कैबिनेट ने दी मंजूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >