Raid In Bihar: भवन निर्माण विभाग के निदेशक के ठिकानों को SVU ने खंगाला, 2 करोड़ से अधिक अवैध संपत्ति से जुड़ा है मामला

Raid In Bihar: भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के ठिकानों पर SVU की टीम ने छापेमारी की. गजाधर मंडल पर 2 करोड़ से भी अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. SVU की टीम ने आज इस मामले में निदेशक के पटना और भागलपुर के कई ठिकानों को खंगाला.

Raid In Bihar: बिहार में एक बार फिर भ्रष्ट अधिकारी पर शिकंजा कसा गया. बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के ठिकानों को SVU की टीम ने खंगाला. यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़ा है. फिलहाल, गजाधर मंडल दरभंगा जिले में भवन निर्माण विभाग में निदेशक के पद पर तैनात हैं.

आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है मामला

गजाधर मंडल के खिलाफ SVU ने कांड संख्या-27/2025 दर्ज किया है. SVU की माने तो, गजाधर मंडल ने अपनी सेवा के दौरान अलग-अलग पदों पर रहते हुए अवैध तरीके से लगभग 2 करोड़ 82 लाख 61 हजार रुपए की संपत्ति अर्जित की है. जानकारी के मुताबिक, यह संपत्ति उनके ज्ञात और वैलिड आय स्रोतों से काफी ज्यादा है.

निगरानी की तरफ से जारी किया गया वारंट

आज विशेष न्यायाधीश, निगरानी की तरफ से तलाशी को लेकर वारंट जारी किया गया. इसी के आधार पर आज बड़ी कार्रवाई की गई. SVU की टीम ने आज गजाधर मंडल के पटना के साथ-साथ भागलपुर के भी घर और ऑफिस में छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक, पटना के राजवंशी नगर ऑफिस में छापेमारी की गई, जहां से कई कागजात बरामद किये गए.

इस अधिनियम के तहत दर्ज किया गया मामला

यह पूरा मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13 (1) (b), 13(2) और 12 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61 (2) (a) के तहत दर्ज किया गया है. SVU की टीम ने छापेमारी के दौरान गजाधर मंडल से भी लंबी पूछताछ की. इसके अलावा तमाम कागजातों को खंगाला गया.

Also Read: Bihar Bhumi: सरकार की एक-एक इंच जमीन से हटेगा कब्जा, सीओ के आदेश पर ही अब रुकेगा बुलडोजर एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >