NEET पेपर लीक पर बिहार से हुंकार भरेंगे राहुल गांधी, इस दिन आएंगे पटना

Rahul Gandhi Patna Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में बड़े छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस दौरान वो NEET परीक्षा विवाद, पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं की तरफ से केंद्र सरकार को घेरेंगे.

Rahul Gandhi Patna Visit: राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना आ रहे हैं. यहां वे एक छात्र सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं. इस कार्यक्रम में सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि शिक्षक, युवाओं के संगठन और नीट (NEET) परीक्षा रद्द होने से परेशान उम्मीदवार भी शामिल होंगे. राहुल गांधी इस सम्मेलन में नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और धांधली के मुद्दे को उठाएंगे. इस दिन राहुल गांधी नीट परीक्षा के डिसेंट्रलाइजेशन और परीक्षाओं की फीस पूरी तरह खत्म करने की मांग भी रख सकते हैं.

बिहार से जुड़े हैं नीट धांधली के तार, इसलिए पटना को चुना

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी (NEET-UG) में पेपर लीक होने और बड़े पैमाने पर हुई धांधली को लेकर पूरे देश के छात्र-छात्राओं में भारी गुस्सा है. बिहार इस विवाद का मुख्य केंद्र बनकर उभरा है. पिछले कुछ सालों में हुए पेपर लीक के मामलों के तार भी कहीं न कहीं बिहार से जुड़ते रहे हैं. यही वजह है कि यहां के छात्रों पर इस पूरे घटनाक्रम का बहुत गहरा असर पड़ा है.

इसी स्थिति को देखते हुए राहुल गांधी ने पटना में इस छात्र सम्मेलन को करने का फैसला लिया है. कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि इस बड़े सम्मेलन के जरिए पार्टी देश के युवाओं को यह भरोसा दिलाना चाहती है कि वह सड़क से लेकर संसद तक उनके हक के लिए पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी.

धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पेपर लीक से लेकर देश की शिक्षा व्यवस्था में कमियों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को चौतरफा घेरने की तैयारी में हैं. इसके लिए वे देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र सम्मेलन करने जा रहे हैं. इस देशव्यापी अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा शहर से होने जा रही है.

भारतीय युवा कांग्रेस ने इसका पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है. कांग्रेस का यह छात्र सम्मेलन पेपर लीक से लेकर शिक्षा व्यवस्था के हत्यारे धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग के मुद्दे पर है. इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से हटाने की मांग की जा रही है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किन-किन शहरों में कब होंगे राहुल गांधी के कार्यक्रम

राहुल गांधी के छात्र सम्मेलनों की तारीखें सामने आ चुकी हैं. सबसे पहले 17 जून को कोटा में कार्यक्रम होगा. इसके बाद 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में और फिर अगले ही दिन 11 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना में यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

इस अभियान का आखिरी पड़ाव 14 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली में होगा. कांग्रेस ने युवाओं और छात्रों के इस बड़े आंदोलन को एक नारा दिया है जो है ‘JOBS. JUSTICE. ACCOUNTABILITY.’ यानी रोजगार, न्याय और जवाबदेही.

युवाओं को अपने पाले में लाने की रणनीति

कांग्रेस इस छात्र सम्मेलन के जरिए देश के युवा वोट बैंक को अपने साथ जोड़ने की बड़ी तैयारी में है. ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी पटना की धरती से ही केंद्र सरकार के खिलाफ नीट और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के हजारों शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने जारी किए 999.84 करोड़, जल्द होगा बकाया भुगतान

बिहार में ऐसे वाहन मालिक हो जाएं सावधान, शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान, एक्शन की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >