Rahul Gandhi Marriage: “मेरे लिए भी एप्लीकेबल है…”, चिराग पासवान की शादी पर बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Marriage: वोटर अधिकार यात्रा के आठवें दिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पूर्णिया से अररिया पहुंचे. आदिवासी नृत्य से उनका स्वागत हुआ. अररिया में राहुल-तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान दोनों नेताओं ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा. चिराग पासवान की शादी पर तेजस्वी यादव ने जब प्रतिक्रिया दी तो राहुल गांधी उसपर चुटकी लेते दिखाई दिए. पढे़ं पूरी खबर…

Rahul Gandhi Marriage: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का आज 8वां दिन है. आज राहुल-तेजस्वी की यात्रा पूर्णिया से शुरू हुई, जो अररिया पहुंच चुकी है. इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं. पूर्णिया में राहुल और तेजस्वी का आदिवासी नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया. यात्रा के बीच राहुल गांधी और यात्रा में शामिल तमाम महागठबंधन के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को जमकर घेरा. 

“यह मेरे लिए भी एप्लीकेबल है”

चिराग पासवान को लेकर सवाल किये जाने पर तेजस्वी ने कहा कि वे किसी व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं. हम पूरे बिहार की जनता के हनुमान हैं. वे बड़े हैं हमसे. हम उन्हें यही सलाह देंगे कि जल्द से जल्द शादी करें. इस बात पर आगे राहुल गांधी ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह मेरे लिए भी एप्लीकेबल है. दोनों नेताओं की जुगलबंदी यहां देखने को मिली.

हमारी यात्रा सुपर चल रही है

राहुल गांधी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बिहार में हमारी यात्रा सुपर चल रही है. लोग खुद से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम जो वोट चोरी की बात करते हैं, इस बात को बिहार के करोड़ों लोग मानते हैं. इलेक्शन कमीशन का काम सही वोटर लिस्ट देने का होता है. ये काम इन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में नहीं किया. हमारा पूरा प्रेशर इलेक्शन कमीशन के व्यवहार को बदलने के लिए है और हम छोड़ेंगे नहीं.

ALSO READ: Voter Adhikar Yatra का आज 8वां दिन, पूर्णिया से शुरू होकर अररिया पहुंचेगा राहुल-तेजस्वी का काफिला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >