राहुल गांधी भ्रम फैलाव यात्रा पर निकले हैं : नित्यानंद राय

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी बिहार आये, लेकिन उनकी खासियत यह है कि वह जहां पर भी जाते हैं वहां अपने सहयोगी दलों और अपनी पार्टी की खटिया खड़ी कर देते हैं.

कहा, राहुल जहां जाते हैं, अपने सहयोगियों की खटिया खड़ी कर देते हैं संवाददाता,पटना केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी बिहार आये, लेकिन उनकी खासियत यह है कि वह जहां पर भी जाते हैं वहां अपने सहयोगी दलों और अपनी पार्टी की खटिया खड़ी कर देते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भ्रम फैलाव यात्रा पर निकले हैं. श्री राय ने कहा कि राहुल गांधी दरअसल बिहार दौरे में अपने सहयोगी दल के नेता तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद की खटिया खड़ा करने के लिए ही बिहार आये थे.केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री राय ने कहा कि राहुल गांधी दरअसल भ्रम फैलाने में महारत हासिल कर चुके हैं. वहीं , संविधान के सच्चे पुजारी और संविधान के मूल भावनाएं , सबका साथ, सबका विकास, गरीबों का कल्याण, युवाओं को रोजगार, देश की उन्नति और सबको सम्मान देने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ही किया जा रहा है. दर्जनों घोटालों के सूत्रधार राजद की सरकार रही है श्री राय ने लालू परिवार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में चारा घोटाला ,अलकतरा घोटाला ,दूध घोटाला, वर्दी घोटाला जैसे दर्जनों घोटालों के सूत्रधार राजद की सरकार रही है.इस पार्टी के सर्वेसर्वा लालू प्रसाद ने बिहार में जंगलराज स्थापित करने का काम किया. बिहार की जनता ने भ्रष्ट लोगों को नकार दिया है. अब बिहार के लोग सिर्फ और सिर्फ विकास चाहते हैं. डबल इंजन की सरकार बिहार में तेजी के साथ विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >