पीडब्ल्यूसी : नौ और दस मई को टीचर्स का होगा इंटरव्यू

पटना वीमेंस कॉलेज में तीन विषयों के लिए पांच शिक्षकों की नयी वैकेंसी मार्च के महीने में निकाली गयी थी. कॉलेज को तीन विषयों के लिए 60 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं.

संवाददाता,पटना पटना वीमेंस कॉलेज में तीन विषयों के लिए पांच शिक्षकों की नयी वैकेंसी मार्च के महीने में निकाली गयी थी. कॉलेज को तीन विषयों के लिए 60 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं. ऐसे में विषय और कॉलेज की ओर से जारी क्राइटेरिया के अनुसार कुछ शिक्षकों का चयन इंटरव्यू के लिए इंटरनल कमेटी की ओर से किया गया है. यह इंटरव्यू इसी महीने की नौ और दस तारीख को होगा. बता दें कि यह वेकेंसी कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी. इसमें क्लिनिकल न्यूट्रीशन में दो, हिस्ट्री में दो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में एक वेकेंसी निकाली गयी थी. जल्द इंटरव्यू को लेकर वेबसाइट पर जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

JUHI SMITA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >