पर्यावरण संतुलन के लिए जन भागीदारी जरूरी है

एके सिंह कॉलेज एनएसएस इकाई ने पौधरोपण किया

एके सिंह कॉलेज एनएसएस इकाई ने पौधरोपण किया प्रतिनिधि, हुसैनाबाद एके सिंह कॉलेज एनएसएस इकाई ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस पर पौधरोपण किया. इस दौरान स्वयंसेवकों व छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर, कोइरियाडीह, देवरी कला में पौधरोपण किया गया. मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर 24 सितंबर 1969 ई को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना की गयी थी. इसकी स्थापना भारत के तत्कालीन शिक्षा मंत्री डा वीके आरवी राव के नेतृत्व में हुई थी. वर्तमान में एनएसएस वट वृक्ष के रुप ले चुका है. इस मंच के माध्यम स्वयंसेवकों द्वारा लोकहित में गतिविधियां जारी है. पूर्व प्राचार्य सूर्यमणि सिंह ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज निर्माण के लिए पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है. इसके बिना एक आदर्श जीवन जीना संभव नहीं होता है.पर्यावरण संतुलन के लिये सबकी सहभागिता जरूरी है.मौके पर प्रोफेसर शशि भूषण सिंह, प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, प्रोफेसर डॉ आलोक रंजन कुमार, प्रोफेसर मुकेश कुमार सिंह, प्रोफेसर जयशंकर प्रसाद सिंह ,डॉ उपेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह, प्रोफेसर राहुल कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, स्वयंसेवकों में हीरालाल शर्मा,गौरव कुमार, अश्विनी कुमार सिंह, राकेश कुमार, मिथिलेश कुमार,अर्चना कुमारी,शीतल कुमारी, विवेक कुमार, निखिल कुमार सिंह,प्रिंस कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >