पीयू : सकारात्मक सोच और नवाचार को अपनाने के लिए युवाओं को किया प्रेरित

भारत सरकार के खेल एवं युवा मामले के मंत्रालय के सौजन्य से पटना विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विकसित भारत युवा कनेक्ट-2025 का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पटना

भारत सरकार के खेल एवं युवा मामले के मंत्रालय के सौजन्य से पटना विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विकसित भारत युवा कनेक्ट-2025 का आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय की एमएसएस को-ऑर्डिनेटर प्रो सुहेली मेहता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह मौजूद रहे. इस अवसर पर कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सकारात्मक सोच और नवाचार को अपनाने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को सच साबित करने के लिए युवाओं को अपने कर्तव्य का पालन करना होगा. उन्होंने स्वयंसेवक के रूप में उपस्थित विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अनुशासन के महत्व को बताया. प्रो अजय कुमार सिंह ने कहा कि अनुशासन के बिना कोई संस्थान न विकसित हो सकता है और न ही भारत. इसलिए युवा पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन व अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. विश्वविद्यालय के डीन प्रो अनिल कुमार ने भी संबोधित किया. वहीं मगध महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेंद्र प्रसाद वर्मा तथा क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के निदेशक विनय कुमार सिंह ने युवाओं की सामाजिक भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किये. युवा आइकन आभास कुमार व मानसी कला ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. 2047 तक विकसित भारत के लिए किस प्रकार भारत सरकार काम कर रही है और भविष्य की क्या योजनाएं हैं, इसे पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया गया. इसके साथ ही ””माइ भारत पोर्टल”” से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया. कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ आशा कुमारी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >