पीयू : फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई शुरू करने के लिए स्वीकृति मिलने का इंतजार

पटना विश्वविद्यालय में पीजी के विद्यार्थियों के फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई शुरू करने को लेकर तैयारी की जा रही है.

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय में पीजी के विद्यार्थियों के फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई शुरू करने को लेकर तैयारी की जा रही है. विद्यार्थियों को बेहतर लैब और आधुनिक उपकरणों के साथ ही फॉरेंसिक साइंस की बारीकियों से अवगत कराया जायेगा. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो नमिता सिंह ने बताया कि पटना सायंस कॉलेज में फॉरेंसिक साइंस डिपार्टमेंट की शुरुआत की जायेगी. उन्होंने कहा कि पीजी के विद्यार्थियों के लिए फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई शुरू करने के लिए पहले ही राज्य भवन के पास प्रपोजल भेजा जा चुका है. उन्होंने बताया कि राजभवन की स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही डिपार्टमेंट तैयार करने की शुरुआत की जायेगी. फॉरेंसिक साइंस डिपार्टमेंट में कुल 30 सीटें होंगी. विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए तैयार किये गये प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है. शिक्षा विभाग और राजभवन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग में पढ़ाई शुरू की जायेगी. विभाग में विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए लैब भी तैयार की जायेगी. फॉरेंसिक साइंस की बारीकियों को समझने और प्रैक्टिकल के लिए विशेषज्ञों की टीम द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >