पीयू छात्र संघ चुनाव की घोषित तिथि छात्र हित में नहीं : मनीष यादव

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे मनीष यादव ने राज्यपाल और पीयू कुलपति से छात्र संघ की तिथि को बदलने की मांग की है

पटना. पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे मनीष यादव ने राज्यपाल और पीयू कुलपति से छात्र संघ की तिथि को बदलने की मांग की है. मनीष ने कहा की मुस्लिम समुदाय के एक महापर्व रमजान के महीने में छात्र संघ चुनाव कराना उचित नहीं है, पटना विश्वविद्यालय में तकरीबन पांच से सात हजार मुस्लिम छात्र वोटर हैं और पीयू ने 29 मार्च को चुनाव कराने का निर्णय लिया है. 30 मार्च को ईद है. इस फैसले से बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटर न तो इस चुनाव में हिस्सा ले पायेंगे न ही वोट करने आयेंगे. इस कारण छात्र संघ चुनाव तिथि में बदलाव की जाये, ताकि हर जाति और धर्म के लोग इस चुनाव के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले पाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >