संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय की ओर से नये यूजी और पीजी के विभिन्न विभागों में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू की जायेगी. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 31 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने को लेकर सभी कॉलेजों के प्राचार्य और विभाग अध्यक्षों को सूचित किया है. निर्धारित तिथि के बाद एक हजार रुपये लेट फाइन के रूप में विद्यार्थियों से लिये जायेंगे. इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन में दिये गये विद्यार्थियों के पर्सनल डिटेल को जांच कर भरने का निर्देश दिया गया है. पर्सनल डिटेल में त्रुटि सुधार का मौका दिया जायेगा. इसके बावजूद भी अगर पर्सनल डिटेल में त्रुटि होगी, तो सुधार का मौका नहीं दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
