पीयू : 16 अक्तूबर को आयोजित होगा पीएचडी एडमिशन टेस्ट, 26 विषयों में आयोजित होगी परीक्षा

पटना यूनिवर्सिटी में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) 2025 की परीक्षा 16 अक्तूबर को आयोजित की जायेगी. 400 से अधिक सीटों के लिए परीक्षा आयोजित की जायेगी.

संवाददाता, पटना

पटना यूनिवर्सिटी में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) 2025 की परीक्षा 16 अक्तूबर को आयोजित की जायेगी. 400 से अधिक सीटों के लिए परीक्षा आयोजित की जायेगी. इस बार कुल 26 विषयों के लिए पैट आयोजित किया जायेगा. इससे पहले 28 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गयी थी. इस बार दो विषयों को कम किया गया है. विश्वविद्यालय की ओर से पैट के लिए आवेदन फॉर्म चार माह पहले ही ले लिया गया था. विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया की पैट के लिए सवालों की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पैट दो पेपर में आयोजित होगा. पेपर-1 और पेपर-2 दोनों 100-100 अंक के होंगे. पेपर-1 ऑब्जेक्टिव होंगे और रिसर्च एटीट्यूड और जीएस से सवाल पूछे जायेंगे. परीक्षा में विद्यार्थियों को एक घंटे का समय दिया जायेगा. परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. वहीं पेपर-2 संंबंधित विषय से होंगे और पीजी के सिलेबस से ही सवाल पूछे जायेंगे. यह पेपर दो घंटे का होगा. इसमें तीन ग्रुप में प्रश्न पूछे जायेंगे. ग्रुप एक में 30 अंकों के प्रश्न होंगे. इसमें आठ शॉर्ट आंसर क्वेश्चन टाइप होंगे. वहीं ग्रुप बी में 40 अंकों के सात प्रश्न होंगे. इसके अलावा ग्रुप सी में 30 अंकों के प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें चार प्रश्न में दो सवालों का जवाब 500 शब्दों में देना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >