पीयू : एनआइआरएफ की रैंकिंग से बाहर होने पर छात्रों में आक्रोश

पटना विश्वविद्यालय एनआइआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) की रैंकिंग में जगह नहीं बना पाया है.

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय एनआइआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) की रैंकिंग में जगह नहीं बना पाया है. इसको लेकर छात्र संघ महासचिव सलोनी राज ने कुलपति और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. सलोनी राज ने कहा कि यूनिवर्सिटी की यह हालत प्रशासन की लापरवाही और सरकार की उदासीनता का नतीजा है. उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है. विभाग बंद हो रहे हैं और प्लेसमेंट जैसी व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है. सलोनी राज ने कहा कि छात्र, कर्मचारी और गेस्ट फैकल्टी सभी आंदोलन करने को मजबूर हैं. उन्होंने मांग की है कि सरकार तत्काल कुलपति को पद से हटाये और विश्वविद्यालय को फिर से बेहतर बनाने के लिए ठोस योजना लाये. बिना विद्यार्थियों के किसी भी संस्थान का विकास संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बात सुनी जाये और संवाद से समाधान निकाला जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >