कैंपस : पीयू : एमएड और एमसीए में एडमिशन की आज अंतिम तिथि

पटना विश्वविद्यालय की ओर से एमएड और एमसीए में एडमिशन के लिए तीसरी मेधा सूची जारी कर दी गयी है

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय की ओर से एमएड और एमसीए में एडमिशन के लिए तीसरी मेधा सूची जारी कर दी गयी है. तीसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थी शनिवार तक एडमिशन ले सकते हैं. इसके साथ ही एमए इन पीएमआइआर, बीलिस, एमलिस और पीजीडीआइएसएम में एडमिशन की अंतिम तिथि भी 14 सितंबर निर्धारित की गयी है. इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से पीजी सेल्फ फाइनेंस सत्र 2024-25 के विद्यार्थियों को सूचित किया गया है कि इन विद्यार्थियों की इंडक्शन मीट 14 सितंबर को आयोजित की जायेगी. 14 सितंबर को संबंधित विभाग में आयोजित होने वाले इंडक्शन मीट में सभी विद्यार्थियों को शामिल होना अनिवार्य है. इन विद्यार्थियों की क्लास 18 सितंबर से संचालित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >