कैंपस : पीयू : यूजी में एडमिशन के लिए 10 जून तक जारी होगी कटऑफ लिस्ट

पटना विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक (रेगुलर) व तीन वर्षीय स्नातक (सेल्फ फाइनेंस) कोर्स में नामांकन के लिए चार जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक (रेगुलर) व तीन वर्षीय स्नातक (सेल्फ फाइनेंस) कोर्स में नामांकन के लिए चार जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन देने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गयी थी. अब तक विभिन्न कोर्स में नामांकन के लिए 12 हजार आवेदन आये. इनमें 10 हजार नियमित स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए, जबकि दो हजार आवेदन सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए आये हैं. इस बार विश्वविद्यालय की ओर से यूजी के विभिन्न कोर्सों में नामांकन इंटर में आये अंकों के आधार पर कटऑफ जारी किया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार कटऑफ लिस्ट 10 जून तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जायेगी. विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेज में कुल 4531 सीटें निर्धारित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >