बाहर खाने का इंतजाम अंदर चल रहा था देह व्यापार, पटना के इस रेस्टोरेंट से 4 लड़कियों का रेस्क्यू

Patna News: पटना पुलिस ने एक फैमिली रेस्टोरेंट में छापेमारी कर जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है. यह रेस्टोरेंट बाढ़ इलाके में स्थित था और यहां कई सालों से अवैध धंधा चल रहा था.

Patna News: पटना पुलिस ने एक फैमिली रेस्टोरेंट में छापेमारी कर जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है. यह रेस्टोरेंट पटना से सटे बाढ़ में स्थित था और यहां पर कई दिनों से अवैध धंधा चल रहा था. पुलिस ने रेस्टोरेंट के अंदर कई प्राइवेट केबिन बने हुए पाए, जहां पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था. पुलिस ने यहां से तीन कपल्स को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. साथ हीं इस चंगुल में फंसी 4 लड़कियों का रेस्क्यू भी किया गया है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट की मालकिन को भी हिरासत में ले लिया है और रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है. यह कार्रवाई पटना पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है और इससे शहर में अवैध धंधों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी.

कई सालों से चल रहा था यहां देह व्यापार का धंधा

इस रेस्टोरेंट में छापेमारी की खबर मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ यहां इकट्ठा हो गई थी. पुलिस ने यहां जुटे लोगों को संभाला और फिर उन्हें हटाकर हिरासत में लिए गए लोगों को अपने साथ थाने ले गई. एएसपी-1 राकेश कुमार ने बताया कि ‘कई दिनों से रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध धंधे की सूचना मिल रही थी. यहां कई सालों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था. पुलिस की कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई थी. जिसे हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है.

Also Read: सारण के इस होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, अचानक पहुंची पुलिस फिर…

छपरा में भी हुआ था जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा

बिहार के छपरा जिले में भी शनिवार को एक बड़ा जिस्मफरोशी धंधे का खुलासा हुआ था. भगवान बाजार थाना पुलिस ने जंक्शन रोड स्थित फौजी होटल में छापेमारी की और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया. होटल के कमरे से आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद की गई थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई जहां पूछताछ की गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >