15 अगस्त की झांकियों का मांगा गया प्रस्ताव

पटना के गांधी मैदान में आयोजित होनेवाले स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 को लेकर सभी विभागों से झांकियों का प्रस्ताव मांगा गया है.

पटना. पटना के गांधी मैदान में आयोजित होनेवाले स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 को लेकर सभी विभागों से झांकियों का प्रस्ताव मांगा गया है. कैबिनेट विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव व विभागाध्यक्षों से 20 जुलाई तक गांधी मैदान में दिखायी जानेवाली झांकियों के प्रस्ताव की मांग की है. विभागों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि जिन विभागों द्वारा झांकी प्रदर्शित की जायेगी उसके बारे में प्रदर्शन की सहमति, झांकी का विषय वस्तु, नोडल पदाधिकारी का नाम (पदनाम व मोबाइल नंबर सहित) की सूचना 20 जुलाई तक कैबिनेट विभाग को भेज दी जाये. इसी प्रकार सभी विभागों से मुख्यमंत्री के संबोधन के लिए अपने-अपने विभाग से संबंधित मुख्य सामग्री 300-350 शब्दों में भेजने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >