ईंट के कारोबारी के घर से 60 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी

patna news: फुलवारीशरीफ. शुक्रवार बीती रात पटना सदर अनुमंडल अंतर्गत गौरीचक थाना क्षेत्र के चिपुरा स्थित गोलब्ल अपार्टमेंट में चोरों ने एक ईंट कारोबारी के फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.

फुलवारीशरीफ. शुक्रवार बीती रात पटना सदर अनुमंडल अंतर्गत गौरीचक थाना क्षेत्र के चिपुरा स्थित गोलब्ल अपार्टमेंट में चोरों ने एक ईंट कारोबारी के फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की इस वारदात में चोरों ने अलमारी में रखे 40 लाख रुपये नकद और करीब 20 लाख के सोने-चांदी के गहनों समेत कीमती सामान चुरा लिया. पीड़ित गृहस्वामी अंकुर कुमार अपने परिवार के साथ पटना में एक वैवाहिक समारोह में गये थे और रात में वहीं रुक गये थे. सुबह जब पड़ोसी ने फ्लैट का ताला टूटा देखा तो फोन कर सूचना दी. परिवार के लोग जैसे ही पहुंचे, घर का नजारा देख कर सन्न रह गये. अलमारी टूटी थी, गहने और नकदी गायब थे. यह दृश्य देखकर अंकुर की मां आभा सिन्हा बेहोश हो गयी. अंकुर ने बताया कि चोरी गये गहनों में लगभग बीस तोला सोना और बड़ी मात्रा में चांदी के जेवरात थे. घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले ही परसा बाजार के सुधा होम्स टाउन में भी कई इंजीनियरों और वरिष्ठ नागरिकों के फ्लैट में भीषण चोरी और लूटपाट हुई थी. लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने लोगों को डर और बेचैनी में डाल दिया है. लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है. गौरीचक थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि चिपुरा के एक अपार्टमेंट में चोरी का मामला आया है. थाना की टीम चार थाना क्षेत्रों से समन्वय कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >