बिक्रम में बंद पड़े घर का ताला तोड़ 17 लाख की संपत्ति की चोरी

patna news: बिक्रम. इब्राहिमपुर गांव में सोमवार रात एक घर में चोरी की गयी. गृहस्वामी संतोष कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

बिक्रम. इब्राहिमपुर गांव में सोमवार रात एक घर में चोरी की गयी. गृहस्वामी संतोष कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया है कि वे अपने पूरे परिवार के साथ पटना में रहते हैं. सोमवार रात उनके खपरैल छत को तोड़कर चोर अंदर घुसे और कमरे में रखे जेवरात व अन्य सामग्री चोरी कर ले गये. गृहस्वामी ने लगभग 17 लाख की संपत्ति चोरी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने नजदीकी रिश्तेदार पारसनाथ सिंह की पत्नी सोनी कुमारी सहित अन्य दो को नामजद किया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि थाने में चोरी को लेकर आवेदन दिया गया है जिसकी जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि आवेदक द्वारा पूर्व में भी प्रताड़ना को लेकर शिकायत दर्ज करायी गयी थी.

मोकामा मेें प्लेटफार्म से मोबाइल चोर धराया

मोकामा. मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल ने हाथीदह रेलवे स्टेशन के ऊपरी प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार चोर पृथ्वी पासवान बाढ़ थाना क्षेत्र के जमुनीचक का निवासी है. निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म पर संदेहास्पद स्थिति में घूमते देखकर युवक से पूछताछ की गयी तो रेल यात्री से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की. चोरी की एक मोबाइल बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >