Priyanka Gandhi In Bihar: जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे, वोटर अधिकार यात्रा में पहुंची प्रियंका गांधी ने NDA पर बोला हमला

Priyanka Gandhi In Bihar: वोटर अधिकार यात्रा में आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी शामिल हुई. वह दो दिनों तक यात्रा करेंगी. उन्होंने आज की अपनी यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और एनडीए सरकार पर हमला बोला. पढे़ं पूरी खबर…

Priyanka Gandhi In Bihar: राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है. यात्रा का आज 10वां दिन है. आज वोटर अधिकार यात्रा सुपौल से शुरू हुई और मधुबनी पहुंची है. फिलहाल, मधुबनी में लंच ब्रेक है. आज राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी समेत कई बड़े नेता शामिल हैं. प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला. 

प्रियंका गांधी ने शेयर किया वीडियो

प्रियंका गांधी ने लिखा, “जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में वोट चोरी की साजिशें रच रही है. बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, आर्थिक संकट समेत हर मोर्चे पर नाकाम बीजेपी-जेडीयू सरकार जनता का वोट चुरा कर सत्ता में बने रहना चाहती है. लाखों गरीब और वंचित नागरिकों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है. संविधान ने हर एक भारतीय को वोट का अधिकार दिया है. यह अधिकार कोई भी ताकत छीन नहीं सकती. गरीब जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे. जय संविधान! राहुल गांधी फिलहाल फुलपरास में लगे टेंट में आराम कर रहे हैं. 4 बजे से फिर से यात्रा की शुरुआत होगी. 

“ये चुनाव सरकार नहीं सरोकार बदलने का”

मधुबनी में राजद सांसद मनोज झा और कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान मनोज झा ने कहा- “हम पहले चुनाव आयोग गए थे. बताया कि अन्याय हो रहा है. गरीब-दलितों के नाम कटेंगे. 11 दस्तावेजों में आपने आधार कार्ड को शामिल भी नहीं किया. उसके बाद हमलोग सुप्रीम कोर्ट गए. कोर्ट जाने के बाद हमें थोड़ी राहत मिली. अब कोर्ट के आदेश के बाद आधार कार्ड को शामिल किया गया है. उसके बाद भी SIR में काफी परेशानी है. इसलिए वोट की चोरी के खिलाफ ये आगाज है. ये चुनाव सरकार नहीं सरोकार बदलने का है.”

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं तो रहे. दौरा करना उनका काम है लेकिन झूठ को सच नहीं बना सकते हैं. आज 26 तारीख हो गई है आखिर क्यों नहीं वो एक भी वोट को दाखिल कर पाए इससे साबित होता है कि ये झूठ को सच साबित करना चाहते हैं.”

ALSO READ: Voter Adhikar Yatra: खुली जीप में राहुल-प्रियंका-तेजस्वी एकसाथ, सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम, देखें वीडियो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >