प्रधानमंत्री ने ‘ खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ मन की बात’का 122 वां संस्करण रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल व सरकार में भाजपा के मंत्रियों समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी.

संवाददाता, पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ मन की बात’का 122 वां संस्करण रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल व सरकार में भाजपा के मंत्रियों समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी. प्रधानमंत्री ने अपने ‘मन की बात’ में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उत्साह और युवा प्रतिभाओं की उपलब्धियों को देशवासियों के साथ साझा किया. कार्यक्रम के पश्चात डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभ्यता, संस्कृति और विरासत की चर्चा की, तो आतंकवाद से लड़ने की भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति को भी रेखांकित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के पांच शहरों में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पूरे भारत से 5,000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेने और इन खिलाड़ियों की मेहमाननवाजी और खेल भावना के लिए बिहार की जमकर तारीफ की. पीएम ने कहा खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सफल मेजबानी कर बिहार ने इस आयोजन को खास बनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >