व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए नदियों में जमे गाद को एजेंसियों को मुफ्त में देने की हो रही तैयारी

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि बिहार की छोटी-बड़ी सभी नदियों के लिए गाद बड़ी मुसीबत बन गयी है.

संवाददाता,पटना जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि बिहार की छोटी-बड़ी सभी नदियों के लिए गाद बड़ी मुसीबत बन गयी है. इसकी वजह से नदियां मर रही हैं. नदियों को गाद की समस्या से मुक्त कराने राज्य सरकार सजग है. इस परिदृश्य में रणनीति बनायी है कि नदियों में जमा गाद के व्यवसायिक इस्तेमाल करने के लिए इच्छुक एजेंसियों को गाद फ्री में निकालने दी जाये. बताया कि इस पर निर्णय लेने के लिए जिला पदाधिकारियों (कलेक्टर्स) को पत्र जारी कर दिये गये हैं. नोडल पदाधिकारी भी बना दिये गये हैं. श्री चौधरी ने यह यह बातें विधान परिषद में गुरुवार को डॉ अजय कुमार सिंह के तारांकित सवाल के जवाब में कही. इस मामले में बताया कि यह सुनिश्चित किया जायेगा कि संबंधित एजेंसियां मानक के अनुसार ही नदियों से गाद निकालें, ताकि नदियों का स्वाभाविक पर्यावरण नहीं बदले. कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी समिति में माइंस विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारी सदस्य बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >