बीडी कॉलेज के कैडेट प्रशांत का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन

बीडी कॉलेज के एनसीसी कैडेट प्रशांत कुमार गिरि का चयन गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ है.

संवाददाता, पटना बीडी कॉलेज के एनसीसी कैडेट प्रशांत कुमार गिरि का चयन गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ है. 26 जनवरी को राजपथ पर होनेवाली परेड में वे ‘सॉर्ड अपॉइंटमेंट’ के रूप में बिहार-झारखंड निदेशालय का नेतृत्व करेंगे. यह सम्मान केवल उन कैडेटों को मिलता है, जो अनुशासन, परेड कौशल और नेतृत्व क्षमता में उत्कृष्ट होते हैं. प्रशांत वर्तमान में राजनीति विज्ञान विभाग के पांचवें सेमेस्टर के छात्र हैं. उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार और एनसीसी अधिकारियों ने गर्व व्यक्त किया है. बीडी कॉलेज की प्राचार्या प्रो रत्ना अमृत ने कहा कि यह हमारे कॉलेज और पूरे निदेशालय के लिए गौरव का क्षण है. प्रशांत ने अनुशासन और नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है. विश्वास है कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >