पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा केस मामले पर सियासत तेज, परिजनों के साथ SSP से मिले प्रशांत किशोर

Patna NEET Chhatra Case: शंभु गर्ल्स हॉस्टल छात्रा मौत मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. प्रशांत किशोर ने परिजनों के साथ SSP से मुलाकात की. उन्होंने SIT से निष्पक्ष जांच की मांग की. इसके साथ ही धरना देने वालों पर दर्ज FIR का मुद्दा भी उठाया.

Patna NEET Chhatra Case: पटना के शंभु गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी. उसे तुरंत पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई. घटना के चार दिन बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया. इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है. प्रशांत किशोर शनिवार को SSP से मिले हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. पुलिस की प्रेस रिलीज में साफ कहा गया कि छात्रा के साथ यौन शोषण हुआ है. इससे इनकार नहीं किया जा सकता. इसके बाद मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी गरमा गया.

परिजनों से मिलने जहानाबाद पहुंचे थे PK

शुक्रवार को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जहानाबाद पहुंचे. वहां उन्होंने छात्रा के परिजनों से मुलाकात की. उनका दर्द सुना. उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया. प्रशांत किशोर ने कहा कि वह इस मामले को लेकर SSP और वरीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे.

परिजनों से मिलने के बाद SSP से मिले PK

शनिवार को प्रशांत किशोर पटना में SSP कार्तिकेय शर्मा से मिले. मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने बताया कि सरकार ने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है. उम्मीद है कि SIT निष्पक्ष जांच करेगी. दोषियों को सजा मिलेगी. पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा.

प्रशांत किशोर ने बताई SSP से मिलने की दो वजहें

प्रशांत किशोर ने बताया कि SSP से मिलने की दो वजहें रहीं. पहली वजह यह थीं कि जो महिला अधिकारी इस केस की जांच कर रहीं थीं. उनके खिलाफ परिजनों का आक्रोश है. परिजनों का आरोप है कि अधिकारी ने लापरवाही बरती है. वे विभागीय कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस मांग को मैंने SSP के सामने रखा.

दूसरा कारण हालिया धरना प्रदर्शन से जुड़ा है. घटना के विरोध में कारगिल चौक पर कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया था. उन लोगों पर FIR दर्ज कर दी गई. प्रशांत किशोर ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध पर FIR करना उचित नहीं है. इसी मुद्दे को लेकर भी उन्होंने SSP से बातचीत की.

प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार ने IG के अंतर्गत SIT का गठन किया है. जांच को आगे बढ़ने दिया जाए. परिजनों की बात सरकार तक पहुंचा दी गई है. सरकार ने इस पर संज्ञान लिया है. जांच प्रक्रिया जारी है.

PK के बाद SSP ने भी की मीडिया से बातचीत

इस मामले पर SSP कार्तिकेय शर्मा ने भी पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि SIT गठित कर दी गई है. जांच का दायरा काफी बढ़ा दिया गया है. फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है. छात्रा के मोबाइल फोन की भी फोरेंसिक जांच हो रही है. जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लगती थीं महंगी-महंगी गाड़ियां, प्रभात खबर के कैमरे पर लोगों ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >