बांकीपुर का वार्ड-वार्ड घूमेंगे प्रशांत किशोर, जीत के बाद अब वादों को पूरा करने की तैयारी, जानिए 11-19 अगस्त तक का शेड्यूल

Prashant Kishor Schedule: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर की जीत हुई. रिजल्ट सामने आने के बाद अब पीके बांकीपुर की जनता के बीच जाने वाले हैं. जो वादे प्रशांत किशोर ने जनता से किए थे, उसके लिए अब वे वार्ड-वार्ड घूमने वाले हैं.

Prashant Kishor Schedule: बांकीपुर की गलियों में अब सिर्फ वादों की नहीं, सीधे संवाद की तैयारी है. विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर अब एक्शन मोड में आने वाले हैं. बांकीपुर विधानसभा का वार्ड-वार्ड घूमने की तैयारी है. पीके 11 अगस्त से 19 अगस्त तक बांकीपुर विधानसभा के लोगों के बीच दिखेंगे. इस 8 दिनों के अभियान में वे लोगों के बीच बैठकर उनकी परेशानियां सुनेंगे और विकास की नई रूपरेखा तैयार करेंगे.

इस तरह तैयार की जाएगी रणनीति

जानकारी के मुताबिक, इस जन संवाद अभियान का मकसद सिर्फ समस्याएं गिनना नहीं, बल्कि उनके समाधान की ठोस योजना बनाना है. जलजमाव, टूटी सड़कें, स्वच्छता की व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों पर स्थानीय लोगों से सीधे सुझाव लिए जाएंगे. इन्हीं सुझावों के आधार पर बांकीपुर के विकास की रणनीति तैयार की जाएगी.

प्रशांत किशोर ने जताया था विश्वास

प्रशांत किशोर की तरफ से बांकीपुर को लेकर विश्वास जताया गया था कि अगले 3 महीनों के अंदर ही बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा. जन सुराज पार्टी का कहना है कि प्रशांत किशोर का लक्ष्य बांकीपुर को एक मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करना है. इस तरह से प्रशांत किशोर ने बांकीपुर के लिए प्लानिंग कर ली है. कई वादे भी उन्होंने किए, जिस पर अब काम शुरू होने वाला है.

किस दिन-किस वार्ड में जायेंगे पीके?

11 अगस्त- वार्ड नंबर: 15, 18, 40

12 अगस्त- वार्ड नंबर: 19, 22, 23, 26

13 अगस्त- वार्ड नंबर: 29, 16, 39

14 अगस्त- वार्ड नंबर: 17, 38, 25

16 अगस्त- वार्ड नंबर: 30, 24, 27

17 अगस्त- वार्ड नंबर: 28, 31, 35, 21

18 अगस्त- वार्ड नंबर: 37, 42, 36

19 अगस्त- वार्ड नंबर: 41

हार के बाद भाजपा ने किया मंथन

दूसरी तरफ, भाजपा ने बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार पर मंथन किया. बुधवार को पहली बार प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता जुटे. मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिए. सार्वजनिक रूप से यह बात आई कि यूट्यूब के माध्यम से जन सुराज ने काफी गलतफहमियां फैलायीं, जिसका भाजपा की ओर से जवाब नहीं दिया गया.

पार्टी ने आने वाले दिनों में अधिक से अधिक युवाओं से संपर्क साधने और उन्हें पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह एक विधानसभा सीट का उपचुनाव था. कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित नहीं होना है. उन्हें मजबूती से काम करना है.

Also Read: बिहार के 34 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, 10 अगस्त तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >