राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने सोमवार को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर अपना योगदान दिया. कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने डॉ अशोक चौधरी को पोस्टिंग लेटर सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की इनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय के विकास में और तेजी आयेगी. डॉ अशोक चौधरी की पोस्टिंग एएन कॉलेज पटना में राजनीति विज्ञान विभाग में की गयी है. मौके पर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही और कुलसचिव प्रो अबु बकर रिजवी मौजूद रहे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.