पटना के कई इलाकों में आज बिजली कटौती, घंटों बाधित रहेगी सप्लाई; जानें किस क्षेत्र में कब रहेगी बत्ती गुल

पटना में मंगलवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस और तकनीकी कार्यों के चलते घंटों बिजली गुल रहेगी. घर से निकलने से पहले इन क्षेत्रों और समय की जानकारी ज़रूर लें.

Patna Power Cut : अगर आप मंगलवार को घर से निकलने या दिनभर के जरूरी काम निपटाने की तैयारी कर रहे हैं, तो बिजली कटौती का यह अपडेट आपके काम का है. पटना के अलग-अलग इलाकों में आज आपको बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. मेंटेनेंस और तकनीकी कार्यों के कारण कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग की ओर से अलग-अलग फीडर और पावर सब स्टेशन क्षेत्रों में निर्धारित समय पर काम किया जाएगा. इस दौरान संबंधित इलाकों में बिजली सप्लाई बंद या प्रभावित रहेगी.

पाटलिपुत्र में दोपहर 12 बजे तक प्रभावित रहेगी बिजली

पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल पावर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी ओल्ड पाटलिपुत्र फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेड़ की छंटाई और मेंटेनेंस का काम होगा. इस दौरान लोटस अपार्टमेंट के आसपास, पाटलिपुत्र 1ई, इमरात अपार्टमेंट, गायत्री रेजेंसी गार्डन, चांद मेमोरियल, विकास विहार और अभिलाषा अपार्टमेंट समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

राजापुल इलाके में सुबह 7 से 9 बजे तक कटौती

राजापुल पावर सब स्टेशन के 11 केवी बीसी रोड फीडर में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक पेड़ की शाखाओं की कटाई का काम किया जाएगा. इस दौरान ईस्ट बोरिंग कैनाल रोड, सूर सुधा लेन और राम सुचित मिश्रा पथ इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

PHOTOS : नाव पर बैठे थे बदमाश, पटना पुलिस पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां; 62 राउंड फायरिंग में SI घायल

गढ़ीखाना में तीन घंटे तक प्रभावित होगी सप्लाई

गढ़ीखाना पावर सब स्टेशन के 11 केवी रूरल फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रिकंडक्टरिंग का काम होगा. इसके कारण आईओबी नगर, सर्वोयोनी सिटी, मखदुमपुर गांव, सरारी, शिवाला, भागवतपुर, लखनीबिघा, द्वारकापुरी और खेड़ालपुरा में बिजली सप्लाई प्रभावित हो सकती है.

त्रिभुवन फीडर में भी होगा तकनीकी काम

सूर्यमंदिर पावर सब स्टेशन के 11 केवी त्रिभुवन फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फीडर बाइफरकेशन का काम किया जाएगा. इस दौरान त्रिभुवन स्कूल, विजय यादव पथ, यशोदा कॉलोनी और विद्युत नगर इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

रुकनपुरा में रात 11 बजे से 1 बजे तक कटौती

रुकनपुरा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के तहत पथ निर्माण विभाग की ओर से एक बड़े पेड़ को हटाने का काम किया जाएगा. इसके चलते बीकानेर स्वीट्स और मुशहरी के आसपास स्थित तीन वितरण ट्रांसफार्मरों से रात 11 बजे से 1 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही पूरा कर लें. पानी भरने, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने जैसे काम बिजली कटने से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा. विभाग के अनुसार मेंटेनेंस और तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

पटना के दनियावां में चमत्कार! ट्रक में घुसी स्कूटी फिर भी बाल-बाल बचे पिता-पुत्र; हादसा देख हर कोई रह गया हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >