Bihar Budget: बिहार में बजट पेश होने से मचा सियासी घमासान, बीजेपी और राजद में बयानबाजी का दौर शुरू

Bihar Budget: बिहार में 3 मार्च को बजट पेश किया जायेगा. इस बार के बजट पर सभी की निगाहें टिकी है. प्रदेश की जनता को इससे काफी उम्मीदें हैं. बजट पेश होने से पहले बिहार में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है.

Bihar Budget: बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। यह मौजूदा एनडीए सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट सत्र है। बजट सत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने अलग-अलग राय रखी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि इस बार का बजट बिहार के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. दिलीप जायसवाल ने कहा, “इस बार बजट सत्र बहुत ही अच्छा चलेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी ‘प्रगति यात्रा’ में बिहार के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति दी है. यह बजट आने वाले समय में बिहार के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इस बजट में बिहार के विकास का पूरा रूपरेखा तय होगा.”

राजद विधायक बोले- एनडीए सरकार अंतिम बजट पेश करेगी

राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने दावा किया कि यह एनडीए सरकार का अंतिम बजट है. उन्होंने कहा, “एनडीए ने 20 सालों तक शासन किया, अब यह अंतिम बजट है. इसके बाद अगले साल से तेजस्वी यादव बजट पेश करेंगे. बिहार में अभी सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, अराजकता की स्थिति बनी हुई है. सिपाही से लेकर डीजीपी तक कोई नियंत्रण करने या देखने वाला नहीं है. बिहार में पूरा भ्रष्टाचार मचा हुआ है. राज्य में अपराध बढ़ रहा है. पहले राज्य में अपराध की संख्या एक लाख से कम होती थी, तो विपक्ष की तरफ से जंगलराज की संज्ञा दी जाती थी, लेकिन आज भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार यह संख्या तीन लाख से ऊपर है. विपक्ष के दल जन सरोकार के तमाम मुद्दे मजबूती और एकता के साथ उठाएंगे और बिहार में अराजक स्थिति नहीं रहने देंगे.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

आर्थिक सर्वेक्षण हुआ पेश

बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया. इससे पहले उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया. 2023-24 के लिए अनुमानित सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्तमान मूल्य पर 8,54,429 करोड़ रुपये और 2011-12 के स्थिर मूल्य पर 4,64,540 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. इसमें तृतीयक क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान है, जो 58.6 प्रतिशत है. इस साल अक्टूबर-नवंबर में बिहार चुनाव होने का अनुमान है. ऐसे में बिहार की जनता को इस वर्ष पेश होने वाली बजट से काफी उम्मीदें हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : औरंगजेब ने आंखें निकलवा दीं, पर छावा संभाजी ने नहीं कुबूल किया इस्लाम, क्या है शिवाजी के बेटे की पूरी कहानी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >