पीएम नरेंद्र मोदी ने सुशील मोदी के परिवार से की मुलाकात, बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम पटना पहुंचे. पीएम एयरपोर्ट से सीधे दिवंगत सुशील मोदी के आवास पहुंचे. इसके बाद वो भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे.

पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर सोमवार की शाम विशेष विमान से पटना पहुंचे. जहां एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे राजेंद्र नगर स्थित दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास के लिए निकाल गए. जहां पीएम मोदी ने सुशील मोदी को श्रद्धांजलि दी और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की.

सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम

बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पार्टी कार्यालय का यह पहला दौरा था. इस दौरान उन्होंने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की. पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने उनकी अगुवानी की.

प्रधानमंत्री ने अटल सभागार में चुनाव प्रबंधन समिति से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से घूम-धूम कर बात की और उनको स्ट्रेस मैनेजमेंट के टिप्स दिये. प्रधानमंत्री इस दौरान काफी खुशनुमा मूड में दिखे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनका हाल-चाल पूछा और चुनाव के तनाव भरे दौरे में उनको ऊर्जा दी. हंसी-मजाक का दौर भी खूब चला.

कल सीवान और पूर्वी चंपारण में कार्यक्रम

मंगलवार को प्रधानमंत्री महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के गोरियाकोठी में आयोजित चुनावी जनसभा के लिए रवाना हो जायेंगे. सीवान जिले में आने वाला यह क्षेत्र महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भी आता है.इसके बाद वे मोतिहारी में एनडीए के भाजपा उम्मीदवार राधामोहन सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद दूसरे राज्य की चुनावी सभाओं के लिए रवाना हो जायेंगे. पीएम 25 मई को बक्सर, काराकाट और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

Also Read: लालटेन युग खत्म, पीएम मोदी के कार्यकाल में बढ़ा देश का सम्मान, वाल्मिकीनगर में बोले सीएम नीतीश कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >