Video: बज रहे थे शारदा सिन्हा के गीत, पीएम मोदी ने बिहारी अंदाज में लहराया गमछा

Bihar News: पीएम मोदी ने शुक्रवार को मोकामा-सिमरिया सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम नीतीश के साथ पुल पर पीएम पैदल भ्रमण किए. गमछा लहराकर स्वागत किया.

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार दौरे पर आए. मोकामा के औंटा और बेगूसराय के सिमरिया के बीच बने सिक्स लेन पुल का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री ने किया. पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार समेत बिहार के कई कद्दावर नेता इस दौरान सिक्स लेन पुल पर पहुंचे. पुल के नीचे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे थे. जिसमें दिवंगत लोकगायिका शारदा सिन्हा के गीत बज रहे थे. ठीक उसी समय पीएम मोदी पुल पर से लोगों का अभिवादन करने लगे. इस दौरान पीएम बिहारी अंदाज में दिखे. अपने कंधे पर रखे अंगवस्त्र (गमछा) को हाथ में लेकर प्रधानमंत्री ने लहराया. सीएम नीतीश कुमार उनके साथ मौजूद थे. पीएम ने सीएम नीतीश का हाथ पकड़कर उपर उठाया और एकजुटता का संदेश भी दिया. यहां देखिए पूरा वीडियो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >