PM Modi Speech: “आतंक का फन फिर उठेगा तो भारत बिल से खींचकर कुचलेगा”, बिहार में गरजे पीएम मोदी

PM Modi Speech: पीएम मोदी ने आज बिहार के सासाराम में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने रामायण से जुड़े उदाहरण देकर भारतीय नीति को समझाया और आतंकवाद के खिलाफ निर्दोषों की सुरक्षा की बात की है. उन्होंने ‘आपरेशन सिंदूर’ को भारत के तरकश का सिर्फ एक तीर बताया है. पढ़ें पूरी खबर…

PM Modi Speech: PM मोदी के बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है. दो दिवसीय दौरे पर उन्होंने आज सासाराम के दुर्गाडीह में जनसभा को संबोधित किया है. उन्होंने कहा- “सासाराम के नाम ही राम है. यहां के लोग जानते हैं भगवान राम और उनकी कुल की रीति क्या थी. प्राण जाई पर वचन ना जाई यानी जो वचन एक बार दे दिया वो पूरा होकर ही रहता है.” उन्होंने आगे कहा, “प्रभु श्रीराम की ये रीति भारत की नीति बन गई है. पहलगाम में आतंकी हमले में निर्दोष लोग मारे गए. इस हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था. मैंने बिहार की धरती से देश को वचन दिया था. आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्‌टी में मिला दिया जाएगा. बिहार की धरती पर मैंने कहा था उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. आज जब मैं बिहार आया हूं, तो अपना वचन पूरा करने के बाद आया हूं.”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ हमारे तरकश का सिर्फ एक तीर

पीएम मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा, “जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था. हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया. भारत के बेटियों के सिंदूर की शक्ति को पाकिस्तान और दुनिया ने भी देखा. दुश्मन जान ले कि ‘आपरेशन सिंदूर’ हमारे तरकश का सिर्फ एक तीर है. भारत की लड़ाई नहीं रुकी है और न थमी है. आतंक का फन फिर उठेगा तो बिल से खींचकर कुचलेंगे. चाहे सीमा पार हो या फिर सीमा के अंदर हो.”

बिक्रमगंज को 48500 करोड़ की सौगात

गुरुवार को पीएम मोदी ने पटनावासियों को बड़ी सौगात दी. तो वहीं आज वे सासाराम के बिक्रमगंज पहुंचे. जहां उन्होंने करोड़ों रुपये के परियोजनाओं का शिलान्यास किया. बिक्रमगंज से बिहार को 48500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके बाद खुले मंच से पीएम मोदी ने बिहार की जनता को संबोधित किया. पीएम मोदी ने सबसे पहले बिहारवासियों को प्रणाम किया. इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ जुटने पर खास आभार जताया और खुशी भी जताई. उन्होंने कहा कि, आज उन्हें बिहार को विकास को नई गति देने का सौभाग्य मिला है.

ALSO READ: Patna Six Lane Bridge: पटना में जल्द बनकर तैयार हो जाएगा सिक्स लेन पुल, सीएम ने दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >