PM Modi Gift: बिहार की जीविका दीदियों को पीएम मोदी देंगे बड़ा गिफ्ट, बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होंगे 105 करोड़

PM Modi Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जीविका दीदियों को बड़ी सौगात देंगे. बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड का उद्घाटन करेंगे. साथ ही संस्था के बैंक अकाउंट में 105 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जायेंगे. यह तोहफा जीविका दीदियों के लिए बेहद खास होने वाला है.

PM Modi Gift: बिहार की जीविका दीदियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बड़ा गिफ्ट देंगे. आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान वे संस्था के बैंक अकाउंट में 105 करोड़ रुपये ट्रांसफर भी करेंगे.

मिलेगी आसान वित्तीय सुविधा

दरअसल, जीविका दीदियों के इस सहकारी संस्था की बात करें तो इससे जीविका से जुड़ी महिलाओं को कम ब्याज दर पर ही आसान वित्तीय सुविधा मिल सकेगी. जीविका के सभी रजिस्टर्ड क्लस्टर स्तर के फेडरेशन इसके सदस्य होंगे. इस योजना के लिए बिहार सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा भी मिलकर फंडिंग की जाएगी.

इस तरह हो सकेगी मदद…

जानकारी के मुताबिक, बीते सालों में ऐसी कई जीविका दीदियां हैं जिनकी स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं उद्यमी बनकर ग्रामीण बिहार में छोटे व्यवसाय और उत्पादक कंपनियां खोल चुकी हैं. हालांकि, कई महिलाएं माइक्रोफाइनेंस संस्थानों पर निर्भर थीं, जो 18 प्रतिशत से 24 प्रतिशत तक उच्च ब्याज दर वसूलते थे. ऐसी स्थिति में सरकार की इस मदद से नई जीविका निधि बड़ी राशि के ऋण कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराकर इस निर्भरता को कम करेगी.

पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म से होगी संचालित

इसके साथ ही यह पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित होगी. इस सुविधा के समर्थन के लिए 12,000 सामुदायिक कैडर को टैबलेट्स दिए जा रहे हैं. यह सुविधा जीविका दीदियों को वित्तीय सेवाओं तक पहुंचने में मदद करेगी. इस पहल से ग्रामीण महिलाएं सशक्त तो होंगी ही लेकिन साथ में समुदाय-नेतृत्व वाले व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि करीब 20 लाख महिलाएं पूरे बिहार से इस उद्घाटन को लाइव देखेंगी.

बिहार की जीविका दीदियां बनी देश की नंबर 1 बिजनेस आइकॉन

सिर्फ पांच साल में बिहार की जीविका दीदियों ने आंध्र प्रदेश की दीदियों को पीछे छोड़ दिया है. जीविका प्रशासन के अनुसार, खुद की कंपनी चलाने में बिहार की दीदियां पूरे देश में पहले स्थान पर हैं, जबकि आंध्र प्रदेश की दीदियां दूसरे नंबर पर हैं. आंध्र की दीदियां 15 कंपनियां चलाकर स्वरोजगार कर रही हैं, वहीं बिहार की दीदियां 70 कंपनियों की संचालन कर रही हैं. 

Also Read: Patna Metro: 3 सितंबर को पटना मेट्रो का ट्रायल, जानिए कितना होगा भाड़ा, ऐसे ले सकेंगे टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >