PM Modi Gift: बिहार के युवाओं से आज पीएम मोदी करेंगे बात, 62 हजार करोड़ की योजनाओं की होगी शुरुआत

PM Modi Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के युवाओं से संवाद करेंगे. इसके साथ ही इस दौरान युवाओं के लिए 62 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे. संवाद के दौरान पीएम मोदी बड़ा मैसेज दे सकते हैं.

PM Modi Gift: बिहार के युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान 62 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखेंगे. लेकिन, इस दौरान उनका मुख्य तौर पर फोकस बिहार के युवाओं पर ही होगा. पीएम मोदी युवाओं से वर्जुअली ही बात करेंगे और इस दौरान बड़ा मैसेज दे सकते हैं.

सीएम नीतीश ने किया था एलान

जानकारी के मुताबिक, करीब 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश से देशभर के 1000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के विकास को लेकर भी पीएम सेतु योजना की शुरुआत की जायेगी. बिहार की बात करें तो, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने एलान किया था. आज पीएम मोदी इस योजना का शुभारंभ करेंगे.

योजना का मुख्य उद्देश्य

मालूम हो इस योजना के तहत 2 साल तक बिहार के युवाओं के खाते में 1000 रुपये की सहायता राशि दी जायेगी. इस मदद से करीब 5 लाख युवाओं को फायदा पहुंच सकेगा. इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे इंटर के साथ ग्रेजुएशन पास युवाओं को आर्थिक रूप से सहारा देना है, जिन्होंने पढ़ाई तो पूरी कर ली है लेकिन बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में जुटे हैं.

2 अक्टूबर 2016 को ही हुई थी घोषणा

दरअसल, युवाओं को आर्थिक मदद के साथ-साथ भाषा, कंप्यूटर और संवाद कौशल की ट्रेनिंग भी दी जायेगी. मालूम हो इस योजना की शुरुआत 2 अक्टूबर 2016 को ही की गई थी. लेकिन, अब सरकार ने एलान किया है कि सिर्फ इंटर पास ही नहीं बल्कि ग्रेजुएट बेरोजगार युवाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे.

युवाओं के पॉलिटिकल नजरिये को समझने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी इस संवाद के दौरान युवाओं के पॉलिटिकल नजरिये को भी समझ सकते हैं. बिहार के युवा आखिर क्या चाहते हैं. इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में युवाओं की सोच क्या है, इसे जानने और समझने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा आज पीएम मोदी बिहार के 4 यूनिवर्सिटी में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला भी रखेंगे. साथ ही बिहटा एनआईटी के नए परिसर का लोकार्पण भी किया जायेगा.

Also Read: Aaj Bihar ka Mausam: बिहार में रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR तक बारिश का खतरा — 7 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >