PM Modi Gift: बिहार में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा पावर प्लांट, 29 मई को पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

PM Modi Gift: पीएम मोदी 29 मई को एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं. यहां वे बिक्रमगंज से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. साथ ही औरंगाबाद के नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे. यह पावर प्लांट देश का दूसरा सबसे बड़ा बिजली बनाने का प्लांट होगा. पढ़ें पूरी खबर…

PM Modi Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार 29 मई को बिहार आ रहे हैं. वह बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसी के साथ वे राज्य में चुनावी अभियान की शुरुआत भी करेंगे. यह सभा एनडीए की ताकत को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस दौरान प्रधानमंत्री बिहार को नए सुपर थर्मल पावर प्लांट की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री मोदी औरंगाबाद के नबीनगर में 2400 मेगावाट का सुपर थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. साथ ही पटना-सासाराम-वाराणसी-रांची फोरलेन हाईवे और बिहटा एयरपोर्ट के विस्तार की योजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं.

देश का दूसरा सबसे बड़ा पावर प्लांट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी कि औरंगाबाद जिले के नबीनगर में एनटीपीसी का सुपर थर्मल पावर प्लांट बनेगा. यह परियोजना 29947.91 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगी. स्टेज-2 के तहत तीन यूनिटों में कुल 2400 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा. इससे राज्य को 1500 मेगावाट बिजली उपलब्ध होगी, जो ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम योगदान देगा.

क्या होता है सुपर थर्मल पावर प्लांट?

सुपर थर्मल पावर प्लांट एक प्रकार का बड़ा तापीय विद्युत संयंत्र होता है, जो मुख्यतः कोयले, गैस या तेल जैसे जीवाश्म ईंधनों का उपयोग कर बड़ी मात्रा में बिजली उत्पन्न करता है. यह संयंत्र आमतौर पर 500 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता के होते हैं और कई यूनिटों में विभाजित होते हैं. इसमें बॉयलर, टरबाइन और जनरेटर की मदद से भाप बनाकर बिजली पैदा की जाती है. सुपर थर्मल पावर प्लांट देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन इनके कारण वायु प्रदूषण और पर्यावरण पर भी प्रभाव पड़ता है.

ALSO READ: New Medical College: गुड न्यूज! बिहार के 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, मेडिकल सीटों में होगा इजाफा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >