PM Modi Bihar Visit: शहाबुद्दीन के गढ़ में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी तेज, इतने पदाधिकारियों की तैनाती का आदेश…

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं. इस बार सिवान में पीएम मोदी बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. जिसे लेकर तैयारी जोरों पर है. तमाम बीजेपी के नेता तो तैयारी कर ही रहे हैं लेकिन, प्रशासनिक स्तर पर भी बड़े आदेश जारी किए जा रहे हैं.

PM Modi Bihar Visit: बिहार में एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होने वाला है. इस बार शहाबुद्दीन का गढ़ कहे जाने वाले सिवान में पीएम मोदी बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बीजेपी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारी की जा रही है. ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है. बता दें कि, सरकार की ओर से बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 पदाधिकारियों के लिए आदेश जारी कर दिया गया है.

पीएम मोदी का बेहद खास है यह दौरा…

दरअसल, ये सभी 25 पदाधिकारी 18 जून से ही सिवान में तैनात रहेंगे और सभी तैयारियों पर नजर रखेंगे. इसे लेकर अधिसूचना भी सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी कर दी गई है. बता दें कि, सिवान में पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. इधर, इसी साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का ताबड़तोड़ दौरा बेहद ही खास माना जा रहा है. इस दौरान पीएम मोदी जनसमर्थन जुटाने की पूरी कोशिश तो करेंगे ही लेकिन, बड़ा संदेश विपक्ष को भी देंगे.

25 पदाधिकारियों को आदेश जारी

बता दें कि, बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की कमान खुद पीएम मोदी ने अपने हाथों में ले रखी है. यही वजह है कि, चुनावी साल में पीएम मोदी का पांचवा बिहार दौरा 20 जून को होने वाला है. प्रधानमंत्री मोदी सीवान के पचरूखी में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. साथ ही कई सौगाते भी देंगे. ऐसे में 25 पदाधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है कि, 18 जून से वह सिवान में मौजूद रहेंगे और सभी तैयारियों की देख-रेख भी करेंगे.

Also Read: Vande Bharat Train: बाबा पशुपतिनाथ और माता सीता के दर्शन करना होगा आसान, इस रूट पर वंदे भारत के संचालन को मंजूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >