PM Modi Bihar Visit: “जब तक सभी जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिलता, चैन से नहीं बैठेंगे”, पीएम मोदी ने गया से भरी हुंकार

PM Modi Bihar Visit: गया की धरती से पीएम मोदी ने आज बिहार को 13 हजार करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं की सौगात दी है. सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिलेगा, अभियान जारी रहेगा. उन्होंने बिहार में 31 लाख से अधिक घर मिलने की बात कही. पढे़ं पूरी खबर…

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमत्री मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. इस क्रम में वे गया जी पहुंचे. यहां से उन्होंने बिहार को करीब 13000 करोड़ की सौगात दी है. उन्होंने गया की धरती से जनता को भी संबोधित किया. गया की सभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, वे चैन से नहीं बैठेंगे. उन्होंने बताया कि बीते 11 सालों में 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं. सिर्फ बिहार में 31 लाख से ज्यादा आवास बने हैं. गया जिले के दो लाख से अधिक परिवारों को भी घर, शौचालय, बिजली, पानी और गैस की सुविधा दी गई है. मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान और एनडीए के अन्य नेता मौजूद थे.

https://twitter.com/narendramodi/status/1958781143152828782

गरीबों को सम्मान और सुविधा की गारंटी

पीएम मोदी ने कहा कि गरीब परिवारों के सम्मान और सुविधा की गारंटी केंद्र सरकार दे रही है. इसी क्रम में आज मगध क्षेत्र के 16 हजार से ज्यादा परिवारों को पक्के घर मिले हैं. उन्होंने कहा कि दिवाली और छठ जैसे त्योहार इन नए घरों में और भी रौनक लेकर आएंगे. प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पीएम आवास योजना तब तक जारी रहेगी, जब तक हर गरीब को अपना पक्का घर नहीं मिल जाता.

गया स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधा

रेलवे विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार और देशभर में रेलवे नेटवर्क को आधुनिक बना रही है. अमृत भारत योजना के तहत गया स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस किया गया है. यहां से राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों का सीधा कनेक्शन दिल्ली तक होगा. इससे बिहार के युवाओं, किसानों और व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार चौतरफा विकास की राह पर है और केंद्र सरकार राज्य की प्रगति के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है.

ALSO READ: बिहार चुनाव से पहले RJD में बड़ी फूट! गयाजी में पीएम मोदी के मंच पर दिखे राजद के दो विधायक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >