PM Modi Bihar Visit: एयरपोर्ट, नई रेल लाइन, वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ ये सौगातें देंगे पीएम मोदी, बेहद खास है दौरा

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी 15 सितंबर को बिहार दौरे पर आयेंगे. इस दौरान वे बिहार के लोगों को एयरपोर्ट, नई रेल लाइन, नई वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ अन्य बड़ी सौगातें देंगे. ऐसे में इस बार का सीमांचल दौरा बेहद खास माना जा रहा है.

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आने वाले हैं. 15 सितंबर को पीएम मोदी का सीमांचल दौरा होने वाला है. इस दिन वे बिहार के लोगों को कई बड़ी सौगातें देंगे. नया एयरपोर्ट, नई रेल लाइन, नई वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ अन्य योजनाओं की सौगात देंगे. पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही है.

ये सभी देंगे सौगातें…

सीमांचल दौरे के दौरान पीएम पूर्णिया हवाई अड्डा का उद्घाटन करेंगे. राज्य को नई वंदे भारत एक्सप्रेस और नई रेल लाइन की सौगात देंगे. इसके साथ पटना मेट्रो का उद्घाटन भी कर सकते हैं. दरअसल, हाल ही में पटना मेट्रो का ट्रायल किया गया. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार बिहार दौरे के दौरान पीएम मोदी मेट्रो का भी उद्घाटन कर सकते हैं.

सीमांचल से विरोधियों को संदेश

पीएम मोदी के सीमांचल दौरे को लेकर कहा जा रहा है कि यहां उनकी एक बड़ी जनसभा भी होगी. इसके जरिए सीमांचल के वोटरों को साधा जा सकता है. साथ ही विपक्ष को कड़ा संदेश दे सकते हैं. दरअसल, पीएम मोदी की जनसभा तो पूर्णिया में होगी लेकिन सीमांचल के अन्य जिले जैसे कि अररिया, कटिहार और किशनगंज के भी लोगों के पूर्णिया पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

दिलीप जायसवाल ने किया था दावा

पूर्णिया में तैयारियों को लेकर लगातार बीजेपी के नेता जायजा ले रहे हैं. पिछले दिनों दिलीप जायसवाल ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए चार जिलों से लाखों की संख्या में लोग आएंगे. प्रधानमंत्री पूर्णिया के एसएसबी कैंप मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहेंगे.

पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन महत्वपूर्ण

पूर्णिया में एयरपोर्ट का उद्घाटन बड़ी बात मानी जा रही है. पूर्णिया एयरपोर्ट न सिर्फ बिहार का, बल्कि कोलकाता के बाद पूर्वी भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा. इसकी हवाई पट्टी 2800 मीटर लंबी होगी. इस पर बड़े विमानों के टेकऑन और टेकओवर करने में भी परेशानी नहीं होगी. यह एयरपोर्ट बिहार से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में उड़ान भरने के लिए तैयारी के अंतिम चरण में हैं.

Also Read: Bihar News: बिहार में इतने नये सीएनजी और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जायेंगे, ये है राज्य सरकार का टारगेट…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >