PM Kisan Yojana: बिहार के 74 लाख लोगों को इस दिन मिलेगी पीएम किसान की 20वीं किस्त, खटाखट अकाउंट में आयेंगे रुपये

PM Kisan Yojana: बिहार के 74 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त को दी जाएगी. पटना के बापू सभागार में शनिवार को बड़ा कार्यक्रम होने वाला है. इस दौरान बिहार के करीब 5000 किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.

PM Kisan Yojana: बिहार के 74 लाख किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त को मिलने वाली है. फिलहाल, बिहार में फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों की संख्या सिर्फ चार लाख है. लेकिन, केंद्र सरकार की ओर से इस शर्त को हटा दिया गया. जिसके बाद 74 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये सम्मान निधि के रूप में आयेंगे.

बापू सभागार में होगा कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक, राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पटना के बापू सभागार में किया जायेगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे. इस दौरान वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मान निधि की 20वीं किस्त को किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे. इसके अलावा लगभग 5000 किसानों को योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी.

फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को हटाया

वहीं, पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त बिहार के करीब 76 लाख 37 हजार लोगों के खाते में गई थी. उस वक्त से ही फार्मर रजिस्ट्री कराने को लेकर जोर दिया जा रहा था. पीएम किसान सम्मान निधि वाले किसानों की आईडी प्राथमिकता के तौर पर बनाई जा रही थी. हालांकि, अभी तक सिर्फ चार लाख किसानों की ही आईडी बन पाई है. ऐसे में अगर रजिस्ट्री अनिवार्य होता तो, इस लाभ को पाने से 70 लाख किसान छूट जाते. वहीं, फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को हटाया गया. जिससे अब 74 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा.

Also Read: CM Nitish Gift: रसोइया, PT टीचर के साथ इनका भी मानदेय हुआ डबल, सीएम नीतीश का एक और बड़ा एलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >