PM Kisan: बिहार के 75 लाख किसानों के खाते में आज आएंगे 2-2 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम है या नहीं ऐसे करें चेक

PM Kisan Samman Nidhi: बिहार के 75 लाख से ज्यादा किसानों के लिए आज बड़ा दिन है. पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त दोपहर 1 से 3 बजे के बीच सीधे उनके खातों में ट्रांसफर होगी. पटना के 1.57 लाख किसानों समेत सभी लाभार्थियों को दो-दो हजार रुपये मिलेंगे, जबकि e-KYC अधूरी होने पर कई किसानों की किस्त अटक सकती है.

PM Kisan Samman Nidhi: बिहार के किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है. पटना जिले के 1.57 लाख किसानों समेत पूरे राज्य के 75 लाख से अधिक किसानों के खातों में बुधवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त भेजी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर इस किस्त को देशभर के किसानों के लिए जारी करेंगे. इससे पहले 20वीं किस्त दो अगस्त को 74 लाख से ज्यादा किसानों को मिली थी.

e-KYC पूरी नहीं तो किस्त रोक दी जाएगी

सरकार की ओर से जारी सूची में इस बार भी सभी रजिस्टर्ड किसानों के नाम शामिल हैं. फार्मर आईडी अनिवार्यता को एक बार फिर स्थगित किया गया है, लेकिन जिन किसानों ने e-KYC पूरी नहीं की, उनकी किस्त रोक दी जाएगी. यह राशि इस साल की अंतिम किस्त मानी जा रही है. केंद्र सरकार किसानों के खातों में सालभर में तीन बार कुल 6,000 रुपये भेजती है. पंजाब और जम्मू–कश्मीर के बाढ़ प्रभावित किसानों को तीसरी किस्त पहले ही भेजी जा चुकी है.

खाते में पैसे आएंगे या नहीं? ऐसे करें चेक

किसान अपने नाम की स्थिति घर बैठे चेक कर सकते हैं.

  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • ‘Beneficiary List’ विकल्प चुनें.
  • राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
  • Get Report पर क्लिक करें और सूची में अपना नाम देखें.

लिस्ट में नाम न हो तो क्या करें?

अगर आपका नाम सूची में है तो किस्त मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी. लेकिन नाम न होने की स्थिति में किस्त अटक सकती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं- जैसे e-KYC अधूरी होना, बैंक खाता आधार से लिंक न होना, बैंक विवरण में त्रुटि, गलत दस्तावेज जमा करना या आवेदन में गलत जानकारी देना. ऐसे मामलों को जल्द ठीक कर किसान अगली किस्त का लाभ उठा सकते हैं.

Also Read: Prashant Kishor: रिपोर्टर के किस सवाल पर तिलमिलाए PK? बोले- आपलोग मेरा पोस्टमार्टम करने आए हैं, कोई गुनाह नहीं किया…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >