PM Awas Yojana: बिहार के 6 लाख परिवारों को मिल सकेगा अपने 'सपनों का आशियाना', केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

PM Awas Yojana: बिहार के शहरी निकाय क्षेत्रों में रहने वाले करीब 6 लाख परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. उन्हें अपना घर मिल सकता है. राज्य सरकार ने कमर कस ली है और केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है. वर्तमान में पीएम आवास योजना-1 के तहत एक लाख घरों का निर्माण कार्य चल रहा है.

PM Awas Yojana: बिहार के लिए साल 2025 चुनावी साल है और ऐसे में बिहारवासियों के लिए कई तरह की पहल राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से की जा रही है. ऐसे में बिहार के शहरी निकाय क्षेत्रों में रहने वाले करीब 6 लाख परिवारों के लिए बेहद ही खास खबर आ गई है. सरकार की ओर से उन्हें बड़ी खुशखबरी मिल गई है. दरअसल, अगले पांच सालों में उनके ‘सपनों का आशियाना’ मिल सकेगा. खबर की माने तो, बिहार सरकार की ओर से खास पहल की गई है. इसे लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है. जिसके तहत शहरी निकायों में गरीबों के लिए एक लाख अतिरिक्त आवास की मांग की गई है.

बिहार के लिए रखा गया लक्ष्य

बता दें कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक बिहार के कई लोग लाभ उठा चुके हैं. ऐसे में बिहार की ओर से इस बार लक्ष्य तय किया गया है. जानकारी के मुताबिक, पांच लाख शहरी गरीबों को पांच साल में आवास देने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें दो लाख पक्के आवास को स्वीकृति मिल चुकी है. हालांकि, पीएम आवास योजना-2 को लेकर जब सर्वे कराया गया तो अभी ही शहरी गरीबों की संख्या बढ़ गई है. जो आवेदन दिए गए हैं, वह 5 लाख के पार चली गई है, जिसका सत्यापन कराया जा रहा है. बता दें कि, नगर विकास विभाग की ओर से शहरी निकायों के सभी वार्डो में गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है.

फिलहाल एक लाख घरों का निर्माण कार्य

इधर, उम्मीद लगाई जा रही है कि, आवेदनों की संख्या बढ़ सकती है. इस पर मुख्य सचिव स्तर से समीक्षा के अतिरिक्त आवास का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है. हालांकि, केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद ही अगले करीब 5 सालों के बाद बिहार के शहरी निकायों को छह लाख आवास मिल सकेंगे. वहीं दूसरी तरफ, बिहार में फिलहाल प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना-1 के तहत एक लाख घरों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे इसी साल यानी कि, 2025 के दिसंबर तक पूरा कर लिया जायेगा. पहले चरण के लिए कुल 2 लाख 64 हजार 604 आवास मंजूरी किए गए हैं. तो वहीं, इसमें से एक लाख 56 हजार 550 आवास का निर्माण पूरा हो चुका है.

Also Read: Muzaffarpur News: एक पंचायत ऐसा भी ! सीसीटीवी, वाई-फाई के साथ सभी स्मार्ट व्यवस्थाएं, राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >