कैंपस : डीएवी में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताते हुए किया गया पौधारोपण

बीएसइबी कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से सोमवार को वन महोत्सव सप्ताह के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संवाददाता, पटना

बीएसइबी कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से सोमवार को वन महोत्सव सप्ताह के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए मौसम पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है, इसकी भी जानकारी दी गयी. शिक्षकों की देख-रेख में विद्यार्थियों ने स्कूल कैंपस में विभिन्न प्रजातियों के 50 से अधिक पौधे लगाये. कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य एसी झा ने बताया कि वन महोत्सव के तहत आयोजित की गयी पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना की गयी. उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निबटने और पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने में पेड़ों के महत्व पर विस्तृत चर्चा की. मौके पर समन्वयक निवेदिता सिंह, विनीता शर्मा, धुलिका झा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >