पिकअप वैन फोरलेन आरओबी पर पलटा, चालक की मौत

बेगूसराय से पटना जा रहा पिकअप वैन बुधवार की शाम पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा थाना के आरओबी के ऊपर डिवाइडर से टकराकर पलट गया.

फतुहा. बेगूसराय से पटना जा रहा पिकअप वैन बुधवार की शाम पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा थाना के आरओबी के ऊपर डिवाइडर से टकराकर पलट गया. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी मौत इलाज के क्रम में पटना के सरकारी अस्पताल में हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की शाम बेगूसराय जिले के विद्युत विभाग का एक पिकअप वैन को चालक पटना लेकर जा रहा था की वह ज्यों ही पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा थाना के आरओबी पर एक अनियंत्रित वाहन ने पिकअप में पीछे से धक्का मार दिया. दुर्घटना में पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया. जिस पर सवार चालक राजा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने उसे इलाज के लिए एनएमसीएच में भेज दिया. जहां उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >