पटना: फुलवारी में शराब पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों ने दागीं चार गोलियां

फुलवारी शरीफ के करौड़ीचक गांव में एक शराब पार्टी में दोस्तों के बीच विवाद हो गया. इस झगड़े में गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए और गांव में दहशत का माहौल है.

Patna Murder during alcohol party: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के करौड़ीचक गांव में आधी रात शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुए विवाद में गोलू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पार्टी में शामिल युवकों में से एक पर गोलू यादव को ताबड़तोड़ चार गोलियां मारने का आरोप है. गोली लगने के बाद गोलू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में दहशत का माहौल है.

धार्मिक स्थल के पास चल रही थी शराब पार्टी

बताया जाता है कि करौड़ीचक गांव में एक धार्मिक स्थल के समीप खाली जगह पर चार-पांच युवक बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर गोलू यादव का साथियों से विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर पार्टी में शामिल एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली और गोलू पर लगातार चार गोलियां चला दीं. अचानक हुई फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई. गोलू को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

वारदात के बाद फरार हुए आरोपी

गोलीबारी के बाद पार्टी में शामिल सभी युवक मौके से भाग निकले. सूचना मिलने पर फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है. फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था गोलू

मृतक गोलू यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और लंबे समय से जमीन की खरीद-बिक्री के कारोबार से जुड़ा हुआ था. हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस शराब पार्टी में शामिल युवकों की पहचान करने के साथ हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

मृतक का फाइल फोटो

देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन कर रहे थे तलाश

परिजनों के अनुसार, गोलू शाम को घर से निकला था. देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे. इसी बीच उसकी हत्या की खबर मिली. बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >