PHOTOS : पटना में 105 फीट के तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, युवाओं में दिखा गजब का देशप्रेम

1 / 6
PHOTOS : पटना में 105 फीट के तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, युवाओं में दिखा गजब का देशप्रेम
फुल स्क्रीन में देखें

AI निर्मित प्रतीकात्मक इमेज.

पटना के फतुहा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 105 फुट लंबे विशाल तिरंगे के साथ भव्य यात्रा निकाली गयी. एनसीसी कैडेटों और युवाओं ने हाथों में राष्ट्रध्वज थामकर देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. देखिए पटना के फतुहा से एसके सिंह की भेजी गई तस्वीरें...

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

हरी झंडी दिखाकर यात्रा को किया रवाना

हाई स्कूल फतुहा परिसर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई. विद्यालय प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, एएनओ अरविंद कुमार और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन यादव ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

105 फुट का तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

यात्रा में 105 फुट लंबा विशाल तिरंगा लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा. अनुशासित एनसीसी कैडेट और युवा हाथों में तिरंगा थामे कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते रहे.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

जन-जन तक देशभक्ति का दिया संदेश

वक्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर हर नागरिक से अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश की एकता और अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता जताने की अपील की.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

युवाओं और एनसीसी कैडेटों की रही भागीदारी

फर्स्ट बिहार एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेटों संग बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए. समाजसेवी रवि प्रकाश के प्रेरित करने पर विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

भारत माता के जयकारों से गूंजा मार्ग

देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, लोगों ने इसका भव्य स्वागत किया. अंत में सभी ने राष्ट्रध्वज के सम्मान, देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजनी पांडेय

अंजनी पांडेय 10 से अधिक वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों से लेकर राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरों के संपादन-प्रकाशन के साथ ही न्यूज़रूम ऑपरेशन्स, सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन और पब्लिक मैसेजिंग का भी व्यावहारिक अनुभव. कंटेंट डेवलपमेंट, ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और ऑडियंस इंगेजमेंट में विशेषज्ञता. गूगल-रॉयटर्स से डिजिटल जर्नलिज्म और AI से जुड़े विषयों पर प्रमाणिकता हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >