फतुहा. बंद घर से दस लाख के जेवरात की चोरी

फतुहा. थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ले में एक बंद घर से चोरों ने करीब दस लाख के सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गये.

फतुहा. थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ले में एक बंद घर से चोरों ने करीब दस लाख के सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गये. इस बात की लिखित सूचना गृहस्वामी कल्याणपुर मुहल्ला निवासी मनोज कुमार यादव ने शनिवार को फतुहा थाना में दी है. पीड़ित ने बताया कि हम अपनी पत्नी का ऑपरेशन कराने के लिए 28 मार्च को पटना चले गये थे. शनिवार को सुबह आसपास के लोगों से पता चला कि घर के दरवाजे का ताला टूटा है और घर के अंदर का सामान बिखरा है. सूचना मिलते ही मैं घर पहुंचा तो देखा कि घर के अंदर आलमीरा में सोने की चेन, मंगल सूत्र, कंगन, अंगूठी, बाली समेत करीब दस लाख का जेवरात गायब है. देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि चोर छत के सहारे घर में घुसे. घटना की सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. साथ ही एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >