महिला कॉलेज के 54वें स्थापना दिवस पर पीजी कक्षाओं का शुभारंभ, छात्राओं के लिए खुले उच्च शिक्षा के नए द्वार

पटना के खगौल स्थित महिला कॉलेज ने अपने 54वें स्थापना दिवस पर स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं का शुभारंभ कर छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खोले हैं. यह संस्थान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

Patna News : पटना जिले के खगौल में महिला कॉलेज का 54वां स्थापना दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया. इसी अवसर पर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर यानी पीजी कक्षाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया. पीजी शिक्षण की शुरुआत को कॉलेज के इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया. इससे क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे.

54 वर्षों की यात्रा के बाद मिली नई उपलब्धि

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उषा विद्यार्थी ने की. उन्होंने कॉलेज की 54 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि स्नातकोत्तर शिक्षण की शुरुआत संस्थान के लिए नई उपलब्धि है. इससे क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए बिहार सरकार, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, महाविद्यालय परिवार और सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया.

शिक्षित महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला : मंत्री

मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर ने महिला शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि शिक्षित महिला ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला होती है. उन्होंने महाविद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

पीजी शिक्षण को बताया छात्राओं के लिए बड़ी उपलब्धि

विशिष्ट अतिथि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण प्राधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने स्नातकोत्तर शिक्षण के शुभारंभ को क्षेत्र की छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालय को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम में संघ के बौद्धिक प्रमुख उपेंद्र भाई त्यागी भी मौजूद रहे.

उत्कृष्ट छात्राओं और शिक्षिका को किया सम्मानित

महाविद्यालय में विशिष्ट योगदान के लिए गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन कुमारी को पुरस्कार प्रदान किया गया. विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया. छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा और इतिहास विभाग की डॉ. आभा ने संयुक्त रूप से किया. धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग की डॉ. अजीता प्रियदर्शिनी ने किया. मौके पर डॉ. खुशबु फातमा, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. कविता जैन, डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. आराधना सिंह, डॉ. चंदा सिंह, डॉ. किरण कुमारी, डॉ. मधुश्री, डॉ. वीणा कुमारी, डॉ. राखी सिन्हा, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. अजीता प्रियदर्शिनी, डॉ. जुली कुमारी समेत शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्राएं मौजूद थीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar pandey khagaul

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >